राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज केरल से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Jun 2023 02:52 PM
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज केरल से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी
ऑडियो सुनें

रायगढ़: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज केरल से आए कलाकार दल ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उन्होंने रामकथा से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केरल की रामायण मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए सूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण वध तक के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस प्रस्तुति में केरल में भगवान राम की महिमा की सुंदर अभिव्यक्ति दी गई, कलाकारों ने भक्ति और भाव के मिश्रण का जीवंत प्रदर्शन किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav