हैदराबाद. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को हैदराबाद लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की के. माधवी लता को 3.38 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया. ओवैसी को 6,61,981 मत मिले जबकि माधवी लता को 3,23,894 मतों से संतोष करना पड़ा. ओवैसी 2004 से इस सीट से जीतते आ रहे हैं. उन्होंने 2019 में भाजपा के जे. भगवंत राव को 2.82 लाख से अधिक मतों से हराया था. हैदराबाद लोकसभा सीट पारंपरिक रूप से एआईएमआईएम का गढ़ रही है, जिसने 1984 से मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी वाले इस निर्वाचन क्षेत्र पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है.
असदुद्दीन ओवैसी ने पांचवीं बार हैदराबाद लोकसभा सीट जीती
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 09:15 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने आत्महत्या की, अपने फ्लैट में मृत पाए गए
- 2 ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2027 के लिए 110 छुट्टियों का ऐलान किया, देखिए सूची :
- 3 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर आदेश जारी
- 4 OPINION : MLC चुनाव तो बैलेट से हुए, फिर भी कांग्रेस क्यों हारी, एक विश्लेषण
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: