असम: थाने में नाबालिग के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 12:12 PM
असम: थाने में नाबालिग के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस निरीक्षक बर्खास्त
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में लड़की के साथ मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले उसे निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वह अभी फरार है।

पुलिस महानिदेशक जी. पी. ंिसह ने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मामले के दुर्लभ होने की वजह से, असम के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस बल के प्रमुख होने के नाते मैंने निरीक्षक (यूबी) बिमान रॉय को मौजूदा कानून व नियमों के तहत असम पुलिस की सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है।’’

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय एक लड़की ने सोमवार को घोगरापार थाने के प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि थाने में उसने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींची। लड़की और एक व्यक्ति को बाल विवाह के सिलसिले में 21 जून को हिरासत में लिया गया था।

नलबाड़ी थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav