एटीएस ने सहारनपुर में हिंदू व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jul 2023 10:23 PM
एटीएस ने सहारनपुर में हिंदू व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक हिंदू व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उप्र-एटीएस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, ”मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी नाजिम हसन, मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक को गौरव सिंह नामक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया.”

एटीएस के अनुसार, बेंगलुरु निवासी एक अन्य आरोपी रेशमा नामक महिला ने गौरव सिंह को इस्लाम कुबूल करने का लालच दिया था. रेशमा और सिंह एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर संपर्क में आए थे. रेशमा अभी फरार है. बयान के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने गौरव से संपर्क किया और उसे शादी तथा नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित किया. आरोपियों ने उसे नमाज पढ.ने के तरीके और इस्लाम के अन्य पहलू भी सिखाए और उसका धर्म परिवर्तन कराया. एटीएस ने सहारनपुर के सदर बाजार थाने में भारतीय दंड विधान और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu