Aura India Tour 2026: ‘सब कुछ प्यार के लिए है’, ‘ऑरा इंडिया टूर’ से पहले सिंगर ने किए ताज के दीदार; साझा किया वीडियो

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 27 Oct 2026 01:21 PM
Aura India Tour 2026: ‘सब कुछ प्यार के लिए है’, ‘ऑरा इंडिया टूर’ से पहले सिंगर ने किए ताज के दीदार; साझा किया वीडियो
ऑडियो सुनें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर से पहले उन्होंने आगरा के मशहूर ताजमहल का दौरा किया है। गायक ने दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की अपनी यात्रा की झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

दिजीत के वीडियो में क्या है?
ऐतिहासिक स्मारक पर दिलजीत ने अपने समय का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने अलग-अलग मशहूर जगहों पर पोज दिए। यहां उन्होंने खुशी-खुशी अपने फैंस की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। अपने शानदार स्टाइल को बरकरार रखते हुए, दिलजीत ने ग्रे रंग की टी-शर्ट के साथ लाल जैकेट, ढीली नीली जींस और अपनी पहचान बन चुकी सफेद पगड़ी पहनी थी। सिंगर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘वाह ताज बोलिए।

 

सब प्यार के लिए है
वीडियो में दिलजीत दोसांझ कहते हैं ‘मेरे हुजूर वाह ताज बोलिए। सब कुछ प्यार के लिए है दोस्तों। अब इंडिया आए हैं, तो शुरुआत यहीं से होनी चाहिए थी।’

दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए मिली अनुमति
बता दें कि दिलजीत 30 अक्तूबर को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में उनके अपकमिंग कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ऐसी खबरें आईं कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनके कार्यक्रम की अनुमति को स्थगित कर दिया था। हालांकि, एक दिन बाद ही दिल्ली पुलिस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति दे दी।

 

जारी किया गया बयान
बुकमायशो ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बयान में कहा गया, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि 30 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाला दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें गलत हैं। कार्यक्रम की अनुमति को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था। इन दोनों बातों को एक न समझें। त्योहारों के मौसम और इस दौरान बरती जाने वाली अतिरिक्त सावधानी को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों, बुकमायशो लाइव से सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था।’

कहां-कहां होंगे दिलजीत के शो?
दिल्ली के शो के बाद, इस टूर के तहत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में भी दिलजीत के कार्यक्रम होंगे। चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा होगा,  जिसके शो की जानकारी बाद में दी जाएगी।

 

https://www.instagram.com/diljitdosanjh/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AsGhOlNJ4ehnaRQzfk7TuIi

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav