दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एअर इंडिया के विमान की सहायक ऊर्जा इकाई में आग लगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Jul 2025 08:12 PM
दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एअर इंडिया के विमान की सहायक ऊर्जा इकाई में आग लगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हांगकांग से आए एअर इंडिया के ए321 विमान के मंगलवार दोपहर को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसकी सहायक ऊर्जा इकाई (एपीयू) में आग लग गई. विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली पहुंची उड़ान संख्या एआई 315 के उतरने और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद विमान के एपीयू में आग लग गई और यह घटना उस समय हुई, जब यात्री उतरने लगे थे और सिस्टम डिज़ाइन के अनुसार एपीयू स्वत: बंद हो गया.

प्रवक्ता ने बताया कि विमान को कुछ नुकसान पहुंचा है, जबकि यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, “विमान को आगे की जांच के लिए रोक लिया गया है और नियामक को विधिवत सूचित कर दिया गया है.” फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ए321 विमान से संचालित यह उड़ान अपराह्न 12 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu