फिल्म ‘वॉर2’ का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 08:44 PM
फिल्म ‘वॉर2’ का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘यश राज फिल्म्स’ की फिल्म ‘वॉर2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे. फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. फिल्म ‘वॉर’ में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में थे और फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसका संकेत दिया था.

मुखर्जी (39) ने कहा, ‘‘ब्रह्मांड ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास फिल्म का हिस्सा बनने और निर्देशन करने का मौका दिया. सही समय पर फिल्म के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी. एक अवसर जो मुझे चुनौती देता है और मुझे बहुत उत्साहित करता है…जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और बेहतर बनूंगा. मैंने इसे करने का फैसला किया है.’’ निर्माण कंपनी ‘यश राज फिल्म्स’ (वाईआरएफ) जासूसी फिल्मों का एक ब्रह्मांड बनाने की कोशिश कर रही है. इसमें सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘टाइगर’ श्रृंखला की फिल्में, शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ और रितिक रोशन अभिनीत ‘वॉर’ शामिल है.

उद्योग से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘‘आदित्य चोपड़ा ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की प्रत्येक फिल्म के लिए रणनीतिक रूप से निर्देशक का चयन कर रहे हैं. अयान ने बड़ी हिट फिल्में दी हैं जो हर वर्ग के दर्शकों को आर्किषत करती हैं और भारतीय दर्शकों की नब्ज पकड़ती हैं. उन्होंने दिखाया है कि बड़े स्तर पर फिल्में कैसे बनाई जाती हैं, जो कि ‘वॉर2’ का निर्देशन करने वाले के लिए जरूरी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा वह एक युवा फिल्म निर्देशक हैं और जासूसी ब्रह्मांड में एक नयापन ला सकते हैं. अयान ‘वॉर 2’ के साथ अनूठे तरीके से एक्शन दिखाएंगे. इसको लेकर आदित्य चोपड़ा को उन पर भरोसा है.’’ अयान मुखर्जी ‘वॉर2’ के अलावा 2022 में आई अपनी हिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले दो हिस्सों पर काम कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu