बाल ठाकरे की बहु स्मिता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से की मुलाकात, बताया ‘पुराना’ शिवसैनिक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Jul 2022 09:54 PM
बाल ठाकरे की बहु स्मिता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से की मुलाकात, बताया ‘पुराना’ शिवसैनिक
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहु और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और कहा कि वह (शिंदे) शिवसेना के ‘‘पुराने’’ शिवसैनिक हैं. स्मिता, शिंदे से मिलने वाली ठाकरे परिवार की पहली सदस्य हैं. शिंदे के 39 विधायकों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह के कारण पिछले महीने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई. उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी.

दक्षिण मुंबई में सरकारी अतिथि गृह ‘सहयाद्री’ में शिंदे से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘एकनाथ शिंदे एक पुराने शिवसैनिक हैं जो मुख्यमंत्री बन गए हैं. मैं यहां उन्हें बधाई देने आयी हूं. मैं उन्हें और उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं. यह शिष्टाचार मुलाकात थी. हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं आज उनसे मिली.’’ शिवसेना में बगावत के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती हैं क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजनीति में नहीं हैं.
स्मिता ने कहा, ‘‘मैं राजनीति में नहीं हूं. मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती.’’ वह 1995-99 के दौरान शिवसेना में एक शक्तिशाली शख्सियत थीं. स्मिता बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu