बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंसा में हताहत लोगों के परिजनों के लिए फाउंडेशन बनाएगी: यूनुस

ढाका. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में एक फाउंडेशन की स्थापना करेगी, जो उन घायलों, मृतकों तथा घायलों के परिवारों की देखभाल करेगी, जिन्होंने देश में हुए अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था और जिसके कारण शेख हसीना सरकार गिर गई थी. सरकारी नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई में छात्रों द्वारा शुरू किए गए व्यापक प्रदर्शन के बाद से 44 पुलिसर्किमयों समेत 600 से अधिक लोग मारे गए हैं.

बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के अनुसार, ”सरकार ने जुलाई-अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाली क्रांति में भाग लेने वाले घायलों और, मृतकों तथा घायलों के परिवारों की देखभाल के लिए एक फाउंडेशन स्थापित करने का निर्णय किया है.” इसमें कहा गया है, ”मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस फाउंडेशन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें अंतरिम सरकार के कई सलाहकार, छात्र प्रतिनिधि और मृतकों तथा घायलों के परिवारों के सदस्य शामिल होंगे.” बयान के अनुसार फाउंडेशन की रूपरेखा की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button