बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, दूसरा वनडे दस विकेट से हारा भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Mar 2023 09:08 PM
बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, दूसरा वनडे दस विकेट से हारा भारत
ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम. मिशेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 26 ओवर में 117 रन पर आउट कर दिया जो उसका तीसरा न्यूनतम स्कोर है । पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट लिये जिसमें से चार पहले स्पैल में लिये गए । यह भारत का आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा न्यूनतम स्कोर है । सीन एबोट ने 23 रन देकर तीन और नाथन एलिस ने 13 रन देकर दो विकेट लिये । भारत का कोई बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका ।

विराट कोहली ने 35 गेंद में 31 रन बनाये जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के शामिल थे । स्टार्क ने पहले स्पैल में छह ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाये । उन्होंने शुभमन गिल (0), रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (0) और केएल राहुल (नौ) को आउट किया ।

भारतीय टीम की लगातार दूसरे मैच में शुरूआत खराब रही और पहले पांच ओवर में स्टार्क ने कहर बरपा दिया । गिल को पहले ओवर में खाता खोले बिना आउट करने के बाद उन्होंने कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी को भी तोड़ा । रोहित का कैच पहली स्लिप में स्टीव स्मिथ ने लपका । अगली गेंद पर सूर्य पगबाधा आउट हो गए जो पिछले मैच में भी पहली गेंद पर आउट हुए थे ।

उन्होंने केएल राहुल (नौ) को नौवे ओवर में पगबाधा आउट किया । रिव्यू के बाद भी फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया और नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 48 रन था । एबोट ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या (1) को स्मिथ के हाथों लपकवाया। कोहली और जडेजा ने छठे ओवर के लिये 22 रन की साझेदारी की लेकिन नाथन एलिस ने इस साझेदारी का तोड़कर कोहली का कीमती विकेट लिया । जडेजा उनका अगला शिकार बने और विकेट के पीछे कैच दे बैठे ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu