लोगों के प्यार की वजह से ‘‘मिर्जापुर’’ देश की सबसे बड़ी वेब सीरीज बनी: श्वेता त्रिपाठी शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Jul 2022 06:52 PM
लोगों के प्यार की वजह से ‘‘मिर्जापुर’’ देश की सबसे बड़ी वेब सीरीज बनी: श्वेता त्रिपाठी शर्मा
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी शर्मा का मानना है कि लोगों के प्यार की वजह से ‘मिर्जापुर’ ‘देश की सबसे बड़ी वेब सीरीजÞ’ बनी है.
श्वेता ने सीरीज में गजगामिनी ‘गोलू’ गुप्ता का किरदार निभाया है जो पहले सीजन में पढ़ने लिखने वाली लड़की थी लेकिन ‘प्राइम वीडियो’ शो के दूसरे सीजन में वह प्रतिशोध लेने वाली लड़की के रूप में बदल जाती हैं.

श्वेता (37) ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजÞन की शूटिंग शुरू करने से पहले चिंतित थीं. उन्होंने कहा, ‘‘दबाव से ज्यादा जिम्मेदारी है… मैं दबाव नहीं लेती. लोग इस शो को पसंद करते हैं और इस वजह से यह देश की सबसे बड़ी सीरीज बनी.’’ सीरीज के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं. इसका पहला सीजन 2018 में और दूसरा सीजन 2020 में प्रसारित हुआ था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu