हम हमला करते उससे पहले ही भारत ने…’ तुर्किये में शहबाज का कबूलनामा; मुनीर को सबके सामने किया खड़ा

अंकारा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद अपने मित्र देश तुर्किये के दौरे पर गए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं। तुर्किये में भाषण के दौरान उन्होंने कबूला कि पाकिस्तान ने नौ और 10 मई की रात को भारत को जवाब देने का फैसला किया। हमने फज्र की नमाज के बाद जवाब देने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले भारत ने फिर से ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अपने प्यादे की तरह पेश करते हुए परिचय कराने की बात कहकर सबके सामने खड़ा कर दिया।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ इन दिनों तुर्किये, अजरबैजान और तजाकिस्तान के दौरे पर हैं। अजरबैजान के लाचिन शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में तमाम बातें कबूलीं। शहबाज शरीफ जब भाषण दे रहे थे तो तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेन तैयेप एर्दोआन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव मौजूद थे। शहबाज बोले कि 9 और 10 मई की रात को हमने भारत को जवाब देने का फैसला किया। हमने तय किया था कि फजर की नमाज के बाद 4.30 बजे सुबह पाकिस्तान की सेना हमले करेगी। सेना का नेतृत्व हमारे फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर कर रहे थे।

शहबाज ने कबूला कि जब तक यह समय आता, तब तक भारत ने हम पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर दिया और पाकिस्तान के कई राज्यों को हिट किया। शहबाज बोले कि हमारे फील्ड मार्शल यहां बैठे हुए हैं, मैं उनसे कहूंगा कि खड़े हो जाएं, ताकि मैं उनका सबसे परिचय करा दूं।शहबाज की बात सुनते ही कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठे मुनीर एक स्कूली बच्चे की तरह उठकर खड़े हो गए। इसके बाद तुर्किये और अजरबैजान के राष्ट्रपति तालियां बजाने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button