चूहा बनने की बजाय राष्ट्रवादी बनना श्रेयस्कर : योगी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 05:40 PM
चूहा बनने की बजाय राष्ट्रवादी बनना श्रेयस्कर : योगी

ऑडियो सुनें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘हम (विपक्ष) जीतें तो ठीक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीते तो ईवीएम में गड़बड़ी है… यह कहना जनादेश का अपमान है.’’योगी ने कहा कि चूहा बनने की बजाय राष्ट्रवादी बनना श्रेयस्कर है और मुझे लगता है कि इस बात को हमें ध्यान में रखना होगा.

विधानसभा सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर खूब तंज कसा. नेता सदन ने नेता प्रतिपक्ष को लक्ष्य करते हुए कहा कि ‘आज जब आप समाजवाद की बात करते हैं, समाजवाद की जो स्थिति देखते हैं तो लोगों को लगता है कि यह अस्वाभाविक है, अप्राकृतिक है, अमानवीय हो गया है, लोग इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं.’

By www.navabharat.news