पहलगाम हमला सरकार की विफलता का नतीजा: अखिलेश यादव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 05:27 PM
पहलगाम हमला सरकार की विफलता का नतीजा: अखिलेश यादव
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए रविवार को “खुफिया विफलता” को जिम्मेदार ठहराया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की बजाय “प्रोपेगेंडा” को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आतंकवादी हमले के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की.

उन्होंने कहा, “यह (पहलगाम हमला) सरकार की विफलता है. यह खुफिया विफलता का नतीजा है. वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और सेना वहां नहीं पहुंच सकी. अब लोग पहलगाम के साथ पुलवामा की भी बात कर रहे हैं.” इस मुद्दे पर हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में उन्होंने कहा, “पार्टी ने बैठक में जो कहना था, कह दिया है. मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता. आप मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) से पूछ सकते हैं कि वे इस मामले पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं.” यादव ने सपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ह्लहमारे मुद्दे आज भी बेरोजगारी के हैं- नौकरियां घट रही हैं, नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है और सरकार सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है.ह्व उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास डिग्रियां हैं, उन्हें इस सरकार ने ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया है.

सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है. उन्होंने दावा किया, ह्लशिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है.ह्व यादव ने कहा कि युवतियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माहौल उत्तर प्रदेश में है और यह सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसको लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे. यादव ने सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे तो पुलिस प्रशासन उसके पीछे पड़ जाता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी की युवा शाखा समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में कहा कि पार्टी ने “पीडीए संकल्प” तैयार किया है जिसे गांवों में बांटा जाएगा. उनके मुताबिक, इसमें पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े मुद्दे हैं और संविधान बचाने के लिए उन्हें जागरूक करने का प्रयास है.

शनिवार को कुशीनगर हवाई अड्डे पर उनके विमान को उतरने की अनुमति न दिए जाने के पार्टी के आरोपों के बारे में यादव ने कहा कि उन्हें बताया गया कि दृश्यता कम है. उन्होंने कहा, “जब पांच किलोमीटर तक स्पष्टता थी तो हमें बताया गया कि दृश्यता कम है.” यह पूछे जाने पर कि कुशीनगर में उनके विमान को उतरने से रोकने के पीछे क्या कारण हो सकता है, यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर साबुन और शैम्पू से नहाया होता तो शायद मुझे अनुमति मिल जाती.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu