चैम्पियंस ट्रॉफी से पहला ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 04:27 PM
चैम्पियंस ट्रॉफी से पहला ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका,  इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है.

इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (कराची, रावलपिंडी और लाहौर) और दुबई में खेले जाएंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है.

इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया रिटायरमेंट

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने तत्काल प्रभाव से वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. स्टोइनिस चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का भी हिस्सा थे, ऐसे में उनका संन्यास लेना चौंकाने वाला है. स्टोइनिस अब चैम्पियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेलेंगे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि स्टोइनिस टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे.

स्टोइनिस ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए ओडीआई क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही. इस दौरान मैदान में बिताए हर पल के लिए आभारी हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. यह कोई आसान निर्णय नहीं था, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मेरे से वनडे से दूर रहने और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है. रॉन (ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड) के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं और मैं उनके सहयोग की बहुत सराहना करता हूं. मैं पाकिस्तान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करूंगा.’

35 साल के मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 वनडे मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 93.96 की स्ट्राइक रेट और 26.69 के एवरेज से 1495 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे. स्टोइनिस ने इस दौरान 43.12 की औसत से 48 विकेट भी लिए. स्टोइनिस उस टीम का भी पार्ट रहे, जिसने भारत को हराकर साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीता.

कमिंस-हेजलवुड का खेलना तय नहीं, मार्श हो चुके बाहर

स्टोइनिस के संन्यास के बाद चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के ल‍िए ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की टेंशन और बढ़ चुकी है. कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने कहा था कि टूर्नामेंट में कप्तान पैट कम‍िंस का खेलना मुश्क‍िल है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जबकि जोश हेडलवुड भी फिट नहीं हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital