बीजापुर: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले को लेकर नक्सलियों ने जारी की पर्चा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 01:35 PM
बीजापुर: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले को लेकर नक्सलियों ने जारी की पर्चा…
ऑडियो सुनें

बीजापुर: जिले में पूर्व सरपंच और भाजपा नेता महेश गोटा पर कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने जानलेवा हमला किया था. गंभीर अवस्था में घायल महेश का इलाज दिल्ली में जारी है. वहीं महेश गोटा पर जानलेवा हमले को लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है. माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी ने महेश गोटा पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है. पर्चे में नक्सलियों ने महेश गोटा पर पुलिस के साथ सांठगांठ समेत अन्य आरोप लगाया है.

नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि फरसेगढ़ थाना में हेलीपेड निर्माण, आदिवासियों के जमीन हड़पने, ठेकेदारों के साथ मिलकर अंदरूनी इलाकों में पुल-पुलिया निर्माण व कुछ सरपंचों को अपने पक्ष में लेकर सागमेटा, एडापल्ली, पिल्लूर और सेंड्रा में कैम्प खोलने की योजना बनाने का भी आरोप लगाया है. सरपंच रहने के दौरान मजदूरों के पैसों के गबन और फरसेगढ़ इलाके में युवाओं को भाजपा से जोड़ने और जन विरोधी कार्यों में लिप्त रहने का भी आरोप लगाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav