बिम्सटेक शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात, जानें किस मुद्दे पर हुई बात

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 04 Apr 2025 12:21 PM
बिम्सटेक शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात, जानें किस मुद्दे पर हुई बात
ऑडियो सुनें

बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार (4 अप्रैल) को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की.

ये शेख हसीना के तख़्तापलट के बाद पीएम मोदी और मोहम्मद युनूस की पहली मुलाकात है. बीते साल 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थीं, तब से दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं रहे हैं. हालांकि, ये द्विपक्षीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब ढाका ने मतभेदों को सुलझाने के लिए बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital