भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठ का मुद्दा उठा रही, झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदला : वृंदा करात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 07:43 PM
भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठ का मुद्दा उठा रही, झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदला : वृंदा करात

ऑडियो सुनें

पाकुड़. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव प्रचार में घुसपैठ का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदल दिया है.

करात ने यहां पत्रकारों से कहा, ”घुसपैठिया शब्द अपने आप में अपमानजनक है. यदि वे अवैध रूप से झारखंड में घुस रहे हैं, तो केंद्र को कानून के अनुसार उनकी पहचान करनी चाहिए और बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत कर उन्हें वापस भेजना चाहिए.” उन्होंने कहा, ”लेकिन, इसके बजाय वह (भाजपा) सिर्फ प्रचार की खातिर इस मुद्दे को उठा रही है. इस संबंध में एक याचिका पर जब झारखंड उच्च न्यायालय ने जवाब मांगा, तो केंद्र सरकार ने कहा कि उसके पास कोई आंकड़ा नहीं है, उसे संदेह है. इसका मतलब यह है कि वह सिर्फ संदेह के आधार पर जहर फैला रही है.” करात ने आरोप लगाया कि घुसपैठ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की विफलता का नतीजा है.

उन्होंने कहा, ”भाजपा ने राज्य पर अधिकतम समय शासन किया और उसने झारखंड को ‘लूटखंड’ में बदल दिया.” प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के ‘भूलने की बीमारी’ संबंधी कटाक्ष पर करात ने कहा, ”हमारी पार्टी निजी हमले में यकीन नहीं करती है. हमारी राजनीति वैसी नहीं है. भाजपा ऐसा करती है.” उन्होंने कहा, ”भाजपा की नीयत, नीति और विचारधारा को निशाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने के कई तरीके हैं. उनकी नीयत आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को बढ़ावा देने की है, नीति अडाणी-अंबानी की लूट बढ़ाने की है और विचारधारा सबके सामने है. हम नीतियों की बात करते हैं, व्यक्तियों की नहीं.” महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्हें एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह भूलने की बीमारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu