अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की एकमात्र लोकसभा सीट पर भाजपा 28,887 मतों से आगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 07:25 PM
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की एकमात्र लोकसभा सीट पर भाजपा 28,887 मतों से आगे
ऑडियो सुनें

पोर्ट ब्लेयर. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28,887 मतों से आगे है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग से मिली है. भाजपा के बिष्णु पद राय को अब तक 76,762 मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा को 47,875 मत मिले हैं.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मतों की गिनती पोर्ट ब्लेयर के जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय (जेएनआरएम) में हो रही है. इस द्वीप समूह में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu