भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कल करेंगे तेलंगाना में जनसभा को संबोधित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Jun 2023 05:30 PM
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कल करेंगे तेलंगाना में जनसभा को संबोधित…
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करने के लिए रविवार को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हैदराबाद से लगभग 140 किलोमीटर दूर नगरकुर्नूल में जनसभा के अलावा, भाजपा के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नड्डा के हैदराबाद में सोशल मीडिया के कुछ ‘इंफ्लुएंसर’ से मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ये बैठकें राजनीतिक प्रकृति की नहीं होंगी।

सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आने वाले महीनों में राज्य में कई जनसभा आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा, क्योंकि वह उस समय चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से निपटने के उपायों में व्यस्त थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav