नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना को नौशरा से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक, लाल चौक से इंजीनियर ऐजाजा हुसैन, ईदगाह से आरिफ रजा, खानसाहिब से अली मोहम्मद मीर, चरार-ए-शरीफ से ताहिद हुसैन और राजौरी से विबोध गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार होंगे. जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों – 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर – में होंगे. इसके बाद आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी.
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी की, रविंदर रैना नौशेरा से होंगे उम्मीदवार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Sep 2024 08:26 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन की बदली तस्वीर, पटरी से प्लेटफॉर्म तक तेज हुई तैयारी
- 2 छत्तीसगढ़ में 24 साल से सरकारी बस सेवा बंद, 12 हजार निजी बसों के भरोसे करोड़ों यात्री
- 3 छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: चार्जशीट में नेताओं को रकम मिलने का दावा, देवेंद्र यादव से जुड़े 3 करोड़ का जिक्र
- 4 बालोद एसिड अटैक: छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस जुलूस में भीड़ ने पोती कालिख
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu