भाजपा की कलाबेन मोहनभाई देलकर ने दादरा एवं नागर हवेली लोकसभा सीट जीती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 08:18 PM
भाजपा की कलाबेन मोहनभाई देलकर ने दादरा एवं नागर हवेली लोकसभा सीट जीती
ऑडियो सुनें

दमन. केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दादरा एवं नागर हवेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सांसद कलाबेन मोहनभाई देलकर ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीत महाला को 57,000 मतों के अंतर से चुनाव जीत गये हैं . निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की.

इसके अलावा निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दमन एवं दीव लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार उमेशभाई पटेल ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी लालू पटेल को 6,225 मतों से हराकर इस सीट पर कब्जा कर लिया है. दादरा और नगर हवेली में देलकर को 1,21,074 वोट मिले जबकि महाला को 63,490 मत मिले. देलकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना के टिकट पर इस सीट से उपचुनाव जीता था. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं थीं. उनके पति मोहन देलकर के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu