भाजपा के वेंकट रमण रेड्डी ने केसीआर और रेवंत रेड्डी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

हैदराबाद. भाजपा के उम्मीदवार के. वेंकट रमण रेड्डी ने रविवार को कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री व बीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केसीआर को 6,741 वोटों के अंतर से हराया. वेंकट रमण रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कामारेड्डी को इसलिए पहचान मिली क्योंकि बड़े नेताओं ने इस क्षेत्र में चुनाव लड़ा.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन दोनों (केसीआर और रेवंत रेड्डी) के खिलाफ जीत मिली. लोग पैसे और शराब के बिना भी आपको वोट देंगे. मैं हमेशा मानता हूं कि लोग भ्रष्ट नहीं हैं, नेता हैं.” भाजपा नेता ने कहा कि वह केसीआर और रेवंत रेड्डी दोनों को केवल प्रतिद्वंद्वी मानते थे.

Related Articles

Back to top button