जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुंरग में धमाका, सेना का एक जवान घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Oct 2023 08:21 PM
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुंरग में धमाका, सेना का एक जवान घायल
ऑडियो सुनें

राजौरी/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के नजदीक रविवार को बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि राइफलमैन गुरुचरण सिंह नौशेरा सेक्टर के कलसियान गांव में गश्त पर थे, तभी उनका पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया.

उन्होंने बताया कि जवान को नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें विमान के जरिये उधमपुर के कमान अस्पताल भेजा गया. घुसपैठ निरोधक रणनीति के तहत सेना संभावित घुसपैठ रास्तों पर बारूदी सुरंग बिछाती है, ताकि हथियारबंद घुसपैठियों को सीमा पार कर दाखिल होने से रोका जा सके. कई बार बारिश आदि से इन बारूदी सुरंगों का स्थान बदल जाता है और दुर्घटनावश इनमें धमाके हो जाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu