आर जी कर अस्पताल में सीलबंद डिब्बे में ‘खून से सने’ सर्जिकल दस्ताने मिले: कनिष्ठ चिकित्सक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 07:01 PM
आर जी कर अस्पताल में सीलबंद डिब्बे में ‘खून से सने’ सर्जिकल दस्ताने मिले: कनिष्ठ चिकित्सक
ऑडियो सुनें

कोलकाता. कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक कनिष्ठ चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एक मरीज का इलाज करते समय उन्हें सीलबंद डिब्बे में खून से सने र्सिजकल दस्ताने मिले. ऐसे दस्ताने के उपयोग से संक्रमण हो सकता है.

कनिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि उन्हें ये दस्ताने उस समय मिले जब वह अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में एक संक्रामक रोग से पीड़ित मरीज का इलाज कर रहे थे. डॉक्टर ने कहा, “यदि ये दाग मिट्टी या गंदगी के होते तो इन्हें मिटा दिया जाता. लेकिन लगता है कि ये खून के धब्बे हैं.” राज्य स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय चिकित्सा आपूर्ति विभाग ने कहा कि वह मामले की जांच करेगा.
कनिष्ठ चिकित्सक ने आरोप लगाया कि यह आर जी कर अस्पताल का अकेला मामला नहीं है, बल्कि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में यह व्यापक समस्या है.

उन्होंने दावा किया कि 28 सितंबर को सलाइन की बोतलें फफूंद से दूषित पाई गईं. आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को एक चिकित्सक की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, जिसके बाद कनिष्ठ डॉक्टरों ने दो चरणों में लगभग दो महीने तक काम बंदी की. वे पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. इस घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. केंद्रीय एजेंसी अस्पताल में वित्तीय अनिमियतताओं को लेकर भी जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu