बोपन्ना और युकी फ्रेंच ओपन से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jun 2025 08:47 PM
बोपन्ना और युकी फ्रेंच ओपन से बाहर
ऑडियो सुनें

पेरिस. फ्रेंच ओपन में भारत के अभियान का रविवार को अंत हो गया जब रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरूष युगल वर्ग में तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए . बोपन्ना और चेक गणराज्य के एडम पावलासेक दूसरी वरीयता प्राप्त फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पैटन की जोड़ी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 6-2, 7-6 से हारकर बाहर हो गये.

वहीं भांबरी और अमेरिका के रॉबर्ट गालोवे को नौवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन हैरीसन और इवान किंग की अमेरिकी जोड़ी ने 6-4, 6-4 से हराया . शुरूआत में भांबरी और गालोवे की र्सिवस टूटी जिससे उनकी लय बिगड़ गई . इसके बाद नौवे गेम में उन्होंने चार सेट प्वाइंट बचाये लेकिन 0-40 से पिछड़ गए . हैरीसन ने फिर र्सिवस तोड़कर पहला सेट अपनी टीम के नाम किया . दूसरे सेट में जब स्कोर 4-4 से बराबर था तब भांबरी की र्सिवस टूटी जो निर्णायक साबित हुई . यह जोड़ी इसके बाद वापसी नहीं कर सकी .

इससे पहले हेलियोवारा और पैटन की जोड़ी शुरुआती सेट में दो बार र्सिवस ब्रेक करते हुए 5-1 की बढ़त बनाने में सफल रही. बोपन्ना और पावलासेक इसके बाद अपनी र्सिवस को भुनाने में सफल रहे लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की र्सिवस को ब्रेक करने में नाकाम रहे.
बोपन्ना ने दूसरे सेट में शानदार शुरुआत कर अपनी र्सिवस पर एक भी अंक गंवाए बिना पहले गेम को अपने नाम किया.

बोपन्ना और पावलासेक की जोड़ी के पास दूसरे सेट में उस समय बढ़त को बड़ा करने का मौका था जब वे 3-2 से आगे थे. पैटन ने छठा गेम को डबल फॉल्ट से शुरू किया फिर एक और अंक गंवाकर 0-30 से पिछड़ गए लेकिन ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने लगातार चार अंक लेकर खतरे को टाल दिया.

मैच के दूसरे सेट में कोई भी र्सिवस ब्रेक नहीं हुआ जिससे मुकाबला टाई ब्रेकर में खिंच गया. हेलियोवारा की शानदार र्सिवस रिटर्न ने दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को जीत दिला दी. जूनियर चैंपियनशिप में भारत के मानस धामने को निराशा मिली. वह अमेरिका के क्वालीफायर रोनित कार्की से 5-7 3-6 से हारकर बाहर हो गए. सत्रह साल के धामने ने भी क्वालीफायर के तौर पर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था. वह मुख्य ड्रॉ में अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल सके.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu