‘आदिपुरुष’ के बॉक्सऑफिस कलेक्शन में गिरावट जारी, बृहस्पतिवार को कमाए कुल 15 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 09:59 PM
‘आदिपुरुष’ के बॉक्सऑफिस कलेक्शन में गिरावट जारी, बृहस्पतिवार को कमाए कुल 15 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

मुंबई. ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है लेकिन फिल्म के खराब संवाद और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर जारी विवाद के बीच बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन लगातार घट रहा है. टी-सीरीज ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि फिल्म ने छह दिन में कुल 410 करोड़ रुपये की कमाई की है.

कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माण में 500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. फिल्म के रिलीज के सप्ताह में तीन दिन में ही इसने 340 करोड़ रुपये कमाए थे. सोशल मीडिया में लगातार आलोचनाओं के बीच फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में तेजी से गिरावट आई है. इसने सोमवार को 35 करोड़ और मंगलवार को 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu