BPSC Exam: नहीं आए पीके, गुरु रहमान और खान सर पहुंचे प्रदर्शन स्थल; कहा- आयोग पर नहीं, नीतीश कुमार पर भरोसा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 22 Sep 2026 05:46 AM
BPSC Exam: नहीं आए पीके, गुरु रहमान और खान सर पहुंचे प्रदर्शन स्थल; कहा- आयोग पर नहीं, नीतीश कुमार पर भरोसा
ऑडियो सुनें

परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुये पूरी परीक्षा को कैंसिल कराने को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर खान सर फिर अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब आयोग पर भरोसा नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा जरुर है। इसलिए जिस तरह उन्होंने बिहार पुलिस में हमारी मांग सुनी थी, उसी तरह वह नॉर्मलाइजेशन भी खत्म करेंगे। खान सर ने कहा जब तक नॉर्मलाइजेशन खत्म नहीं होगा, तब तक हमलोग कहीं नहीं जाएंगे। खान सर ने कहा कि बस एक बार बीपीएससी के अध्यक्ष बोल दें कि नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारी बस अब यही मांग है कि एक एग्जाम, एक पेपर, एक शिफ्ट हो। इसको पूरा करने के बाद हम वापस लौटेंगे। खान सर ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीपीएससी सिर्फ झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी के अध्यक्ष ने मुझे कहा था कि 15 तारीख को विद्यार्थियों से बात करेंगे, लेकिन उन्होंने बात नहीं किया। उन्होंने कहा कि आखिर बीपीएससी के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से बात क्यों नहीं की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news