BREAKING: पाकिस्तान से दिल दहलाने वाली खबर, डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत; 30 से ज्यादा लोग घायल, See Video

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 26 Sep 2026 06:47 PM
BREAKING: पाकिस्तान से दिल दहलाने वाली खबर, डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत; 30 से ज्यादा लोग घायल, See Video
ऑडियो सुनें

पाकिस्तान से एक बार फिर धमाके की खबर आई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी में धमाका कर दिया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ। खबरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका

हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद इलाके में धुआं-धुआं नजर आ रहा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू शुरू किया।

यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ, जो अफगानिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है। इस इलाके में इस्लामी चरमपंथियों की हिंसा आम बात है, जिसमें अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। इसी महीने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा संबंधी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पाकिस्तानी तालिबान के हमले भी शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group