आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है ब्रिक्स मंच: हरिवंश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Jun 2025 08:00 PM
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है ब्रिक्स मंच: हरिवंश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने सभी ब्रिक्स देशों को पहलगाम आतंकी हमले की एक स्वर में निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारतीय रुख का समर्थन करने के लिए एकजुट किया. उन्होंने संवाददाताओं से यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता के लिए भारत की निरंतर पैरवी की पिछले सप्ताह संपन्न 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच में व्यापक रूप से सराहना की गई. हरिवंश का कहना था कि बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख ब्रिक्स मंच के संयुक्त बयान में सर्वसम्मति से प्रतिबिंबित हुआ.

उन्होंने कहा, ”हम आतंकवाद के किसी भी कृत्य को आपराधिक और अनुचित बताते हुए इसकी कड़ी निंदा करते हैं…हम आतंकवादियों की सीमा पार करतूत, आतंकवाद के वित्तपोषण और सुरक्षित पनाहगाहों सहित आतंकवाद के सभी स्वरूपों से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.” उप सभापति ने इस बात पर जोर दिया, ”हम आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने (की नीति) को सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं और आतंकवाद का मुकाबला करने में दोहरे मानकों को अस्वीकार करते हैं. हम आतंकवाद से लड़ने में सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी पर जोर देते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu