ब्राइटनाइट ने महाराष्ट्र में 115 मेगावाट हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा परियोजना का पहला चरण किया शुरू

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 14 Jan 2025 01:16 PM
ब्राइटनाइट ने महाराष्ट्र में 115 मेगावाट हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा परियोजना का पहला चरण किया शुरू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी ब्राइटनाइट ने महाराष्ट्र में अपनी 115 मेगावाट की हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा परियोजना का पहला चरण चालू करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी बयान के अनुसार, ब्राइटनाइट ने भारतीय विद्युत ग्रिड में अपनी पहली ऊर्जा आपूर्ति पूरी कर ली है। इससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा को कार्बन मुक्त बनाने के उसके लक्ष्य को बढ़ावा मिला है।

इसमें कहा गया, ब्राइटनाइट भारत में अपनी पहली 115 मेगावाट हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा परियोजना ‘आॅप्टिमा महाराष्ट्र’ के पहले चरण के चालू होने की घोषणा करता है। यह परियोजना महाराष्ट्र में पहली ‘को-लोकेटेड’ पवन-सौर परियोजनाओं में से एक है।

ब्राइटनाइट इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ यह परियोजना ब्राइटनाइट इंडिया की कई परियोजनाओं में से पहली है और भविष्य के विकास के लिए एक खाका तैयार करती है जो कार्बन मुक्त पहल को तेजी से बढ़ावा देगी। ’’ ब्राइटनाइट पहली वैश्विक अक्षय एकीकृत बिजली कंपनी है जिसे स्वच्छ, प्रेषण योग्य अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital