दोस्त को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाली ब्रिटिश-भारतीय किशोरी को बहादुरी पदक मिला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Oct 2025 09:35 PM
दोस्त को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाली ब्रिटिश-भारतीय किशोरी को बहादुरी पदक मिला
ऑडियो सुनें

लंदन. नॉटिंघम में दो वर्ष पहले चाकू से किए गए हमले में अपनी सहेली को बचाने का प्रयास करते समय जान गंवाने वाली ब्रिटिश-भारतीय किशोरी ग्रेस ओ’मैली-कुमार को सोमवार को जॉर्ज मेडल से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बहादुरी के लिए ब्रिटेन के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है. जून 2023 में यूनिर्विसटी ऑफ नॉटिंघम से लौट रही ग्रेस और बार्नाबी वेबर (दोनों की उम्र 19 साल) की एक चाकूधारी व्यक्ति ने हत्या कर दी थी. वाल्डो कैलोकाने नामक हमलावर ने दोनों पर हमला किया था. बाद में अदालत ने कैलोकाने को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण उच्च सुरक्षा वाले एक अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu