पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के जवान ने अपने वरिष्ठ की गोली मारकर हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Jun 2025 07:28 PM
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के जवान ने अपने वरिष्ठ की गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शिविर में तीखी बहस हो जाने पर बीएसएफ के एक जवान ने अपने वरिष्ठ की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या की दी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि घटना जिले के धुलियान में बीएसएफ के शिविर में शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई.

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल शिवम कुमार मिश्रा ने तीखी बहस के बाद सर्विस राइफल से गोली मारकर अपने वरिष्ठ, हेड कांस्टेबल रतन सिंह शेखावत की हत्या कर दी. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों कर्मी बीएसएफ की एक इकाई में तैनात थे, जिसे मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद इलाके में तैनात किया गया था.

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है और घटना के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है. 56 वर्षीय शेखावत 1989 में बीएसएफ में शामिल हुए थे और बल की 119 बटालियन में तैनात थे. उन्होंने कहा कि शेखावत राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भी उसी बटालियन का है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu