बजट 2026: ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म बनी सरकार की पहचान’, आर्थिक सर्वे से पहले बोले PM मोदी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 29 Jan 2026 11:09 AM
बजट 2026: ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म बनी सरकार की पहचान’, आर्थिक सर्वे से पहले बोले PM मोदी
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सर्वे से पहले कहा अपने संबोधन में कहा कि देश का ध्यान इस समय केंद्रीय बजट पर केंद्रित होना स्वाभाविक है, क्योंकि बजट देश की आर्थिक दिशा और विकास की प्राथमिकताओं को तय करता है। लेकिन सरकार की पहचान केवल बजट तक सीमित नहीं रही है। बीते वर्षों में सरकार ने ‘Reform, Perform और Transform’ की नीति के जरिए देश के विकास को नई गति दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत सुधारों की ‘Reform Express’ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सुधारों की यात्रा केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि संसद के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से इसे लगातार मजबूती मिल रही है। उन्होंने संसद के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के कारण सुधारों की यह ‘Reform Express’ निरंतर गति पकड़ रही है। देश अब लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के दायरे से निकलकर स्थायी और दूरगामी समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के उज्ज्वल भविष्य और भारतीय युवाओं के लिए नई संभावनाओं का संकेत है।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह समझौता आत्मविश्वासी, प्रतिस्पर्धी और उत्पादक भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि मौजूदा तिमाही की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही है और आज आत्मविश्वासी भारत दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital