खौफनाक : तीन दोस्तों की कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर, लाइव वीडियो देखिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 04 Oct 2026 05:08 PM
खौफनाक : तीन दोस्तों की कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर, लाइव वीडियो देखिए

ऑडियो सुनें

देहरादून के त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। तीन युवा दोस्त कैंची धाम जाने के लिए निकले थे। उनकी कार पहाडी पर दौड रही थी कि अचानक सावड़ा गांव के पास कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक की मौत होने तथा दो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसे का लाइव वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो कार के अंदर का है जिसमें दोस्त कुछ बातें कर रहे हैं, तेज आवाज में म्युजिक भी चल रहा है और गाड़ी की स्पीड भी पचास से साठ किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफतार से बताई जाती है। पहाड़ी का रास्ता संकरा है और बार बार कार को मोड़ना पड़ रहा है। कार के अंदर लगे कैमरे से अंदर की घटना कैद हो गई है।

कहां हुई चूक : वीडियो देखने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे रास्तों पर मुश्किल से 20—25 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफतार से कार चलाना चाहिए.

See Video :

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group