हिंदू संगठन से जुड़े आचार्य विजय दगड़ी को उनकी पत्नी ने एक होटल में पुलिस के साथ पहुंचकर एक अन्य युवती के साथ पकड़ लिया. घटना मध्य प्रदेश के जावरा के रतलाम की है।
पत्नी का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पति पर नजर रख रही थीं और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। पत्नी के मुताबिक, घर में उनके साथ मारपीट भी की जाती थी और इस संबंध में वह पहले पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी हैं। दगड़ी केसरिया शक्ति संगठन से जुड़ा हुआ है।
पत्नी पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचीं, जहां दगड़ी एक युवती के साथ कथित तौर पर पकड़ा गया। पत्नी ने कहा कि इन्होंने मेरे से लव मैरिज की है और अब इस महिला के साथ रिलेशन में हैं। पत्नी इतने गुस्से में थी कि उसने पुलिस के सामने ही आचार्य विजय दगड़ी को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विजय जावरा में लंबे समय से हिन्दुत्व के मुद्दे पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है अभी एफआईआर नहीं हुई है।
See Video :