असम के घिलमारा में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत होने की खबर है और चार लोग लापता बताए जाते हैं। ग्रामीणों ने इनमें से एक को बचा लिया है। घटनास्थल असम के लखीमपुर (ढकुआखाना उपमंडल) के घोरमारा का मेरबिल क्षेत्र बताया जाता है।
मृतकों के नाम 45 वर्षीय पद्मा दत्ता, 22 वर्षीय अजित दत्ता और 11 वर्षीय मृदुस्मिम दत्ता सामने आया है। सूतों के मुताबिक सभी लोग अपने मवेशियों को देखने के लिए छोटी नाव से नदी पार कर रहे थे, तभी बढ़े हुए जलस्तर के कारण नाव अचानक पलट गई।
बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव अभियान चलाकर तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।