रायपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का ऐलान, छत्तीसगढ़ में राज्य इकाई तैयार करेंगे, भविष्य की रणनीति बताई

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 04 Oct 2026 05:53 PM
रायपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का ऐलान, छत्तीसगढ़ में राज्य इकाई तैयार करेंगे, भविष्य की रणनीति बताई

ऑडियो सुनें

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपनी राज्य इकाई तैयार करेगी और आगामी चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। इस दौरान चिराग पासवान ने SIR समेत कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे चुनावी मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उनके इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वहां LJP (राम विलास) की भूमिका अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेगी और जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव मैदान में उतरने के लिए भी तैयार है। चिराग के इस बयान को आगामी चुनावों से पहले पार्टी के विस्तार और अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ेंगे. अभी उत्तर प्रदेश में हमारी भूमिका तय होनी बाकी है। राज्य इकाई के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया है कि अकेले चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ेगी तो हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group