राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा विधायक यतनाल पर मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Oct 2024 02:26 PM
राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा विधायक यतनाल पर मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

विजयपुरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां हाल में एक जनसभा के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नगर पार्षद परशुराम होसामनी की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यतनाल ने राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए।

इस शिकायत के आधार पर गांधी चौक पुलिस थाने में यतनाल के खिलाफ शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav