केंद्र संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रहा है, भाजपा का शासन हिटलर, स्टालिन से भी बद्तर : ममता

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है.
बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘‘भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है.’’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ‘‘स्वायत्तता दी जानी चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. वह देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है. वहां तुगलकी शासन लागू है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button