‘गुमराह’ में पुलिस की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण : मृणाल ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Mar 2023 09:10 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘गुमराह’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था. यह फिल्म 2019 की तमिल फिल्म “थाडम” का हिंदी संस्करण है. फिल्म में ठाकुर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि अभिनेता आदित्य रॉय कपूर दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे.

अभिनेत्री ने कहा, “जब आप एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं तो एक जिम्मेदारी होती है. पहली बार, मैंने किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो दृढ़ है. एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह से मेरा किरदार लिखा गया है, वह दिलचस्प है. इसमें बहुत सारे शेड्स हैं. यहां काफी उतार-चढ़ाव हैं. यह चुनौतीपूर्ण था.”

उन्होंने कहा, “कई बार मैं वर्धन (केतकर, निर्देशक) के पास जाती थी और उनसे कहती थी, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर सकती हूं’ और वह कहते थे, ‘तुम कर लोगी.” ठाकुर ने कहा कि वह महिला कलाकारों के लिए शक्तिशाली भूमिकाएं लिखने के लिए लेखकों की आभारी हैं और आशा करती हैं कि ऐसा जारी रहेगा.

वहीं, रॉय ने एक अभिनेता के रूप मे काम आसान बनाने के लिए लेखक असीम अरोड़ा और केतकर को श्रेय दिया, क्योंकि उन्होंने इसे दो अलग-अलग किरदारों के रूप में लिखा था. आदित्य ने कहा कि ‘गुमराह’ में उन्हें एक ऐसा किरदार दिया गया है, जिसे उन्होंने अपने 15 साल के लंबे करियर में नहीं देखा था. भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज’ और मुराद खेतानी के ‘सिने1 स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित ‘गुमराह’ सात अप्रैल से सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu