छत्तीसगढ़: कट्टा दिखाकर धान ब्रोकर से लाखों की लूट, इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश जारी..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 01:32 PM
छत्तीसगढ़: कट्टा दिखाकर धान ब्रोकर से लाखों की लूट, इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश जारी..
ऑडियो सुनें

जांजगीर-चांपा: अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद रोड में धान ब्रोकर के साथ सुबह करीब साढ़े दस बजे कट्टा दिखाकर 6 लाख 60 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज का निरीक्षण किया। जिसमें नीले रंग की शर्ट और हेलमेट पहनें दो युवक बाइक से आए।

इसके बाद ब्रोकर की दुकान के अंदर घुसकर उसकी आंख में मिर्च पावडर छिड़क दिया. फिर कट्टा दिखाकर बैग में रखे 6 लाख 60 हजार रुपये लुट कर फरार हो गए। लूट के इस मामले में अकलतरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से पलिस ने जिले के सरहदी इलाकों में नाकाबंदी कर दी है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav