मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Jul 2023 11:46 AM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की…
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने जा रहे 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर इस दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को हिम्मत दे।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल 3 लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही उन्होंने बस दुर्घटना में मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में हम सब उनके परिवारों के साथ हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav