मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Dec 2022 01:34 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उन्होंने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की. गौठान समितियों को 94 लाख रुपए का भुगतान किया गया. महिला समूहों के खाते में 64 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई.

गोबर विक्रेताओं को अब तक 192.86 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया. गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है. पिछले पखवाड़े की तरह 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया।

गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया. स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है. कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav