मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव क्षेत्र के लिए 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Nov 2022 05:32 PM
मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव क्षेत्र के लिए 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के. 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया गया. जिसमें कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 7 करोड़ 96 लाख 79 हजार रूपए के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए का एक कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग के अंतर्गत 6 करोड़ 11 लाख 3 हजार रूपए के कार्य का लोकार्पण किया गया.

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख 55 हजार रूपए के 7 कार्य, कार्यपालन अभियंताा जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 15 लाख रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 14 करोड़ 4 लाख 59 हजार रूपए के 7 कार्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 75 लाख रूपए के एक कार्य का भूमिपूजन किया.

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान भी उपस्थित थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu