मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई में वी. पी. सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Nov 2023 12:47 PM
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को चेन्नई में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। सिंह की आदमकद प्रतिमा यहां प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में स्थापित की गई है। स्टालिन ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ंिसह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सिंह के परिजन भी मौजूद रहे।

अनावरण के बाद स्टालिन, यादव और अन्य लोगों ने ंिसह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। स्टालिन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि तमिलनाडु सरकार ंिसह की एक प्रतिमा स्थापित करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने बी.पी. मंडल आयोग की सिफारिश के आधार पर केंद्र सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav