मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्रि की दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 10:36 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्रि की दी बधाई
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है.

उल्लेखनीय है कि हिंदू पंचाग के अनुसार, 30 जनवरी 2025 से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जिसका समापन 7 फरवरी 2025 को होगा. सालभर में कुल चार नवरात्रि आती है, जिसमें 2 गुप्त नवरात्रि और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि शामिल है. प्रत्यक्ष नवरात्रि में देवी भगवती के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं. वहीं, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है. मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी 10 महादेवियां है, जिनकी गुप्त नवरात्रि में पूजा की जाती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu