तृषा की खातिर सीएम विजय ने बदले नियम? तीन साल बाद तमिलनाडु में होगा मॉर्निंग शो

अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘करुप्पू’ और नए-नवेले मुख्यमंत्री थलापति विजय के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। अब सीएम विजय ने तृषा की फिल्म के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए फिल्म के मेकर्स ने मुख्यमंत्री विजय का आभार जताया है। जानिए आखिर विजय ने ऐसा क्या किया?

सुबह 9 बजे के स्पेशल शो के लिए विजय ने दी परमिशन
दरअसल, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय ने तृषा कृष्णन और सूर्या की आगामी फिल्म ‘करुप्पू’ के 14 मई को रिलीज से पहले सुबह 9 बजे के स्पेशल शो की अनुमति दे दी है। सीएम द्वारा ये अनुमति मिलने पर ही ‘करुप्पू’ के मेकर्स ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद बोला है।

प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट साझा कर सीएम विजय के लिए खास संदेश लिखा है। संदेश के साथ ही उन्होंने विजय की एक तस्वीर और सूर्या की टीम का संदेश भी पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, ‘हमारे मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को करुप्पू के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने के लिए धन्यवाद। सुबह 9 बजे से करुप्पू के स्पेशल शो 14 मई से शुरू होंगे।’

14 मई को रिलीज होगी ‘करुप्पू’
हाल ही में ‘करुप्पू’ का ट्रेलर जारी किया, जिससे दर्शकों को एक्शन से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा की झलक मिली। ट्रेलर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पोती की भावुक कहानी से शुरू होता है, जो न्याय पाने के लिए कई साल तक अदालत के चक्कर लगाते रहते हैं।

तृषा कृष्णन उनकी पैरवी करने वाली वकील की भूमिका निभा रही हैं, जबकि आरजे बालाजी का किरदार उनका विरोध करता हुआ दिखाई देता है। जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता है सूर्या का किरदार एक निडर व्यक्ति के रूप में सामने आता है, जो अदालत के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ता है। आरजेबी ने द्वारा निर्देशित फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विजय और तृषा ने अपने रिश्ते पर नहीं कही कोई बात
थलापति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की चर्चाएं लगातार इंडस्ट्री का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। 10 मई को हुए विजय के शपथग्रहण समारोह में भी तृषा मौजूद रही थीं। इस दौरान उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

इसके अलावा जिस दिन चुनाव परिणाम आए थे, उस दिन भी तृषा विजय के घर उनको बधाई देने पहुंची थीं। हालांकि, विजय या तृषा की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button