मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज पुलिस को सख्त निर्देश- ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Sep 2024 02:22 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज पुलिस को सख्त निर्देश- ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा, दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है,हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है।कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए।

किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav