मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चंडीगढ़ पहुंचे, हरियाणा CM के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल…

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे, जिसमें हरियाणा के नए मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है।

सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर पहुंचेंगे। विशेष विमान से 10:00 बजे शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद 10:20 बजे होटल हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में कुछ समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री 11:00 बजे पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में हरियाणा के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। समारोह के बाद 1:50 बजे वापस चंडीगढ़ के होटल हयात रीजेंसी पहुंचेंगे।

दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के आईटी पार्क रोड स्थित होटल ‘द ललित’ में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन (CM Conclave) में भाग लेंगे, जो 5:00 बजे तक चलेगा। सम्मेलन के बाद वे पुनः होटल हयात रीजेंसी लौटेंगे और 7:00 बजे शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ से विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री अपने निवास में विश्राम करेंगे।

यह दौरा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button